राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए कवि अशोक यादव

Neerajtimes,com मुंगेली। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवां प्रान्तीय सम्मेलन दिनाँक 10 से 11 जनवरी 2026 तक सिम्स आडिटोरियम सभागार बिलासपुर में आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी, अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक जी, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक धरमलाल कौशिक जी, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, अधिष्ठाता सिम्स डॉ. रमणेश मूर्ति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, खुमरी और गमछा से किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिये। जिसमें मुंगेली जिला के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति सम्मिलित हुआ और छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा कवि यादव को पेन, डायरी, बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य- छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाना। सम्मेलन का विषय- छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्तम, सोशल मीडिया म छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ी म गद्य साहित्य, छत्तीसगढ़ी भाषा के स्थानीय बोली संग अंतरसंबंध, प्रशासनिक कार्य व्यवहार म छत्तीसगढ़ी, छंद विधा छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ी किताब विमोचन इत्यादि था।

Related posts

नवनिर्वाचित पार्षद रानी अवंतीबाई का सम्मान

newsadmin

ट्राई, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आजोजित किया टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

newsadmin

तमिलनाडु में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

newsadmin

Leave a Comment