उत्तर प्रदेश

हर्षोल्लास से मनाया पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस

Neerajtimes,com देवबंद – पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें कई शिक्षाविदों को उनकी सेवाओं के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

ईदगाह मार्ग स्थित महमूद हाल में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने संस्थापक स्वर्गीय मौलाना हसीब सिद्दीकी की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सेवाओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था मैनेजर सुहैल सिद्दीकी ने स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक अंग्रेजी माध्यम से शुरु किए जाने की घोषणा। दारुल उलूम में विभागाध्यक्ष अशरफ उस्मानी ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने वर्ष 1971 में उस दौर में इस संस्थान की स्थापना की जब क्षेत्र में बालिकाओं की सुरक्षित और संगठित शिक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। पूर्व चेयरमैन इनाम कुरैशी ने भी मौलाना हसीब सिद्दीकी की सेवाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ लेखक सैयद वजाहत शाह ने कॉलेज के इतिहास और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान को रेखांकित किया। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या फौजिया अब्दुल्ला नवाज खान ने अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रसिद्ध लेखक डॉ. रुखशंदा रुही मेहंदी ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा इसी कॉलेज से हुई थी और आज यह संस्था एक सशक्त शैक्षिक केंद्र बन चुकी है। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या असमा परवीन ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी, सचिव अनस सिद्दीकी, सोफिया गौहर, रुबीना शहजाद, मौलाना सदरुज्जमा कासमी, नज़्म उस्मानी, अब्दुर्रहमान सैफ, शबाना, शाइस्ता, अदील सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी, फैमिना सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।    रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, अफसरों को दी थी धमकी

admin

हापुड़ के व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

newsadmin

महताब आज़ाद को मिला राष्ट्र सेवक सम्मान- 2022

newsadmin

Leave a Comment