मनोरंजन

आसियाना हमारा – अनिरुद्ध कुमार

खुदी का जहाँ को इशारा यही है,

रहो प्यार से मिल किनारा यही है।

 

जमीं आसमां के तलें हो बसेरा,

सदा दिल लगाओ पसारा यही है।

 

मुहब्बत जवां हो यही कामयाबी,

समझ जिंदगी का नजारा यही है।

 

करो आदमी पर भरोसा हमेशा,

मिलेगी बुलंदी सहारा यही है।

*

तमाशा अजूबा सदा मोहता मन,

लगे आसियाना हमारा यही है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आभासी कवि सम्मेलन

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

सबका मालिक एक – हर्ष जैन सहर्ष

newsadmin

Leave a Comment