मनोरंजन

जिंदगी – रेखा मित्तल

रूठे हुए पुरुष

दौड़ाते हैं गाड़ियाँ

खुद को शांत करने की

करते नाकाम कोशिशें

जबकि रूठी हुई स्त्रियाँ

दौड़ती है रसोई घर की ओर

कर लेती है शांत खुद को

बनाकर पुरुष का मनपसंद भोजन

असमंजस में दोनों चले

पर विपरीत दिशाओं में

जबकि लौटना था

दोनों को एक दूसरे की ओर

– रेखा मित्तल, चण्डीगढ़

Related posts

ग़ज़ल हिंदी – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

डोनाल्ड ट्रम्प की नाक (व्यंग्य) – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

रूप सलोना रघुनंदन का – नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment