उत्तर प्रदेश

हिन्द की चादर गुरू तेग बहादुर जागृति यात्रा का देवबंद पहुंचने पर हुआ स्वागत

neerajtimes.com देवबंद – हिन्द की चादर साहिब श्री गुरू तेग बहादुर जी व उनके शिष्यों भाई मतिदास जी, भाई सतिदास जी व भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब पातशाही 6 वीं पनियाली से सहारनपुर जिले में निकाली गई हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर जागृति यात्रा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संगतों ने बोले सो निहाल के जयकारों के बीच फूलों की वर्षा कर जागृति यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में संगत ने पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरू ग्रंथ साहिब महाराज को माथा टेककर अरदास की। यात्रा में सबसे आगे गाड़ी में पांच प्यारे लेकर चल रहे थे। उसके पीछे निशान साहिब लिए सेवादार व उसके पीछे सोनीपत से आई पालकी साहिब चल रही थी। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पांच प्यारों व बाबा रणजीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। पनियाली कमेटी की ओर से देवबंद गुरु द्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।आधा घंटा रूकने के बाद यात्रा रामपुर मनिहारान के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पनियाली गुरुद्वारा के बाबा रणजीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, बाबा अजीत सिंह, बाबा कपिल सिंह,बाबा गुलजार सिंह,सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, शिवराज रोड, राजेश अजमानी, हर्ष भारती, चंद्रदीप सिंह, हेमन्त गिरधर, सचिन छाबडा, राजपाल नारंग, गुरविंदर छाबडा, हरविंदर बेदी, मोहित मल्होत्रा, हर्षप्रीत सिंह, राजेश अनेजा, मनजोत सिंह, ईश्वर उपाध्याय, करमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सिंह ब्रदर्स की टीम के युवाओं ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में विशेष योगदान दिया।  रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

पत्रकार समिति की बैठक में गूंजा पत्रकार सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ एफआईआर का मामला, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

newsadmin

केशव मौर्य फिर बनाए जा सकते हैं उप मुख्यमंत्री

admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के राजकीय मेडिकल कालेज के भवन निर्माण की प्रगति का किया निरीक्षण

newsadmin

Leave a Comment