उत्तराखण्ड

व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार

देहरादून दिनांक 16 नवंबर 2025, विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से फरियाद लगाई की उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है तथा पति मजदूरी करते हैं वह बेटे का उपचार नहीं कर पा रही है. सुधा ने जिलाधिकारी से बेटे के उपचार की गुहार लगाई.

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बालक का उपचार कराने के निर्देश दिए तथा उपजिलाधिकारी मुख्यालय को उपचार की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था करने को निर्देशित किया. साथ ही निर्देश दिए थे कि यदि सरकारी में उपचार संभव न हो तो बालक का उपचार निजी चिकित्सालय हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए. जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 वर्षीय बालक अमन की जांच दून चिकित्सालय में करवाई गई तथा बालक अमन को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय को रेफर किया गया जहां बच्चे को उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है बच्चे का एम्स चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है.

Related posts

सीताराम जिंदल को प्राकृतिक चिकित्सा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया

newsadmin

मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त भारत अभियान की कुछ जनपदों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की

newsadmin

हार्टफुलनेस ऐप शांति और मानवता की सेवा के अपने लक्ष्य की दिशा में एकमात्र ध्यान का ऐप है

newsadmin

Leave a Comment