राष्ट्रीय

डॉ. सी जय शंकर बाबू को आर. के. आर. एस. मंच ने सर्वश्रेष्ठ सम्मानों से किया सम्मानित

neerajtimes.com केरेडारी- पोंडिचेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष और हिंदी साहित्य के प्रख्यात विद्वान डॉ. सी जय शंकर बाबू को रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह (भारत) द्वारा 5 प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान हैं:-
– रायबरेली साहित्य गौरव रत्न सम्मान, 2025
– आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्य गौरव रत्न सम्मान 2025
– राष्ट्रीय हिंदी साहित्य गौरव रत्न सम्मान, 2025
– विद्या भास्कर सम्मान
– विद्या वारिधि सम्मान

डॉ. बाबू को ये सम्मान गैर-हिंदी भाषी राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हिंदी के प्रचार, प्रसार और संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने हिंदी साहित्य की सेवा में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें विश्व हिंदी सम्मान (2015) और जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (2018) शामिल हैं.
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ. शिवनाथ सिंह “शिव” ने चेन्नई में अपने प्रवास के दौरान में डॉ. सी जय शंकर बाबु, अध्यक्ष हिंदी विभाग, पोंड़िचेरी विश्वविद्यालय को इन सम्मानों से अलंकृत किया और मंच परिवार/पदाधिकारियों की ओर से बधाईया शुभकामनायें देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

Related posts

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

newsadmin

क्रिकेट : खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

संपादकों व पत्रकारों को मिला प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान – 2023

newsadmin

Leave a Comment