उत्तर प्रदेश

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी : दो नवम्बर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

neerajtimes.com देवबंद (महताब आज़ाद) – साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 11 दिवसीय प्रभात फेरियों की कड़ी में आज सातवीं प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें संगत ने गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार के घर पर पहुंच कर शबद कीर्तन किया। दो नवम्बर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

प्रातः काल निकाली गई प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कालोनी होते हुए लाजपत नगर कालोनी स्थित सेठ कुलदीप कुमार छाबड़ा के निवास पर जहां छाबड़ा परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह,पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, स्वर्ण जीत कौर बेदी ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन वाहेगुरू-वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सेठ कुलदीप को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि दो नवम्बर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान कुलभूषण छाबड़ा, राजन छाबड़ा, रमन छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, हेमंत गिरधर, श्याम लाल भारती, प्रेम मल्होत्रा, हर्ष भारती, राजीव कक्कड़, परमजीत सिंह, ईश्वर उपाध्याय, विस्मित सिंह, गुरदीप सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, अमृत सिंह, राजपाल सिंह, गुरविंदर बेदी, प्रिंस कपूर, मोहित मल्होत्रा, सन्नी-मन्नी सेठी, युवराज अरोड़ा, हर्ष नारंग, सिया गाबा आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का हुआ शुभारंभ

newsadmin

मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता भाषण प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को: अशोक गुलशन पाण्डेय

newsadmin

दागी गोली कानपटी पे हुए चंद्रशेखर बलिदान – डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment