उत्तर प्रदेश

पत्रकार आलोक अग्रवाल प्रकरण को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कप्तान से मिला, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

neerajtimes.com सहारनपुर (महताब आज़ाद) – वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यापारी आलोक अग्रवाल के प्रकरण को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कप्तान से मुलाकात कर एफआईआर सहित पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की और निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
एसोसिएशन ने कप्तान को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस पर एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा कराई जाएगी और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।एसएसपी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष है और सत्य के आधार पर ही कार्यवाही होगी। इस दौरान पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई और न्याय की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री नवाजिश खान, मुकेश शर्मा, संजय चौधरी, सुभाष कश्यप, मोनू कुमार, नफीसुर रहमान, मनोज मिड्डा, जुहेब खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को अन्तर्राष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान

newsadmin

15 जिलों में विकसित होंगे फ्रेंडली फूड फारेस्ट

newsadmin

मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता भाषण प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को: अशोक गुलशन पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment