उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा।

राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) श्री संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, एवं निरन्तर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) श्री राजीव जोशी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती चंचल गोयल, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती शिवानी गोठी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्री रोहित चंद्रा, उप निदेशक (आई.टी.) सुश्री प्रीति जोशी एवं उप निदेशक (आई.टी.) श्री अनुज धनगर भी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी, सिंचाई सहित संबधित विभागों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे

newsadmin

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये

newsadmin

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की

newsadmin

Leave a Comment