राष्ट्रीय

शिक्षक दिवस पर शिक्षक अशोक यादव हुए सम्मानित

neerajtimes.com मुंगेली बिहार। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर  एम.एस. केशरी पब्लिकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार के द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शिक्षक यादव को “शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह देहरादून, उत्तराखंड के द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं और गतिविधियों के लिए शिक्षक यादव को “टीजीटी शिक्षक रत्न सम्मान” से विभूषित किया गया। साहित्य संगम संस्थान महाराष्ट्र इकाई के द्वारा एक कुशल समर्पित एवं प्रेरणादायक साहित्य शिक्षक के रूप में अद्वितीय योगदान, ज्ञान की गहराई एवं विद्यार्थियों में साहित्यिक चेतना जागृत करने हेतु शिक्षक, कवि एवं साहित्यकार अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा नवीन एवं संस्थापक/अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति को “मैथिलीशरण गुप्त साहित्य शिक्षक दिवस सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर संगीता यादव, मोहित कुमार यादव, कैलिसा यादव, आशा यादव, अनिल कुमार यादव, यशवंत पात्रे, करन टंडन सहित अन्य दोस्तों, परिजनों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Related posts

श्रीमती मीनू त्रिपाठी को उनकी साहित्य के लिए मिला “साहित्य श्री” सम्मान

newsadmin

मैहर में छठ पर्व की तैयारियाँ शुरू: लीलजी नदी, बाबा तालाब और सोनावरी घाट पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

newsadmin

संकीर्तन समोत्थान समिति की केंद्रीय समिति का हुआ पुनर्गठन

newsadmin

Leave a Comment