मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

 

प्यार तुमसे है किया ये न भुला देना तुम,

जान मेरी हो हमेशा से वफा देना तुम।

 

प्रेम से प्रेम को दिलबर बस निभा देना तुम,

ये ग़ज़ल प्यार की हरगिज न भुला देना तुम।

 

आ गये तेरे कुँचे मे इक मुसाफिर की तरह,

बात दिल की सुनो मेरी न दगा देना तुम।

 

बात दिल की कहो कैसे कहे तुमसे जाना,

राहजन आपके रहबर है जता देना तुम।

 

आज देखी है कशिश जाम की तेरी आँखो मे,

जाम नजरो के नजर से ही पिला देना तुम।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

सोचे क्या रे मल्लाह – सुनील गुप्ता

newsadmin

गज़ल – विनोद शर्मा

newsadmin

गणतंत्र दिवस – डा० क्षमा कौशिक

newsadmin

Leave a Comment