मनोरंजन

अमिय क्षण – सविता सिंह

 

नैन के कोर पर रुके-थमे जो नीर थे,

क्षण विलगने का हुआ झरने को अधीर थे।

मन विकल ना हो कहीं देख ये सजल नयन

हँस के कर दी विदा हिन्द के जो वीर थे।

प्रेम का अमिय था क्षण और बिरह हम सहे,

तेरी आँखों ने भी दर्द सभी वो कहे।

ये केसरिया रंग मुझे इस कदर भा गया,

तुमको जाते हुए हंस के देखते रहे।

कैसे रोकें भला बात जब वतन की हो,

प्राण जान सब निसार बात अमन की हो।

अब सोलह श्रृंगार तिरंगा ही तो है,

शोभे ध्वजा तन पर बात जब कफन की हो।

– सविता सिंह मीरा  जमशेदपुर

Related posts

कविता – रेखा मित्तल

newsadmin

दीक्षा स्रोतम ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक कथक छात्र प्रदर्शन “नूपुर ध्वनि” आयोजित

newsadmin

जब मैं निकला विद्यालय से शैक्षणिक भ्रमण हेतु (संस्मरण) – रोहित आनंद

newsadmin

Leave a Comment