उत्तराखण्ड

महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज पर्व

 

neerajtimes.com देहरादून – देहरादून नगर स्थित आशीर्वाद एन्क्लेव के शिव मंदिर प्रांगण में महिला समिति द्वारा हरियाली तीजोत्सव बड़े हर्षोल्लास  से मनाया । जिसमे कॉलोनी की हर उम्र की महिलाओं ने खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम शिव मंदिर की महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती कमलेश रोहिला ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की । तदोपरांत गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की।  उसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम शुरू किया गया । महिलाओं ने मंगल गीत गाये साथ ही सावन के गीतों पर खूबसूरत नृत्य कर माहौल को रंगीन कर दिया।  कई प्रकार की हास्य गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अनेको हंसी-ख़ुशी के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम को कमलेश रोहिला, विनोद मित्तल, नीलम जोशी, नीरू गुप्ता, गुंजन चौपड़ा, संतोष वर्मा, भूमि कुँवर आदि ने अपनी सार्थक भागीदारी निभाई।

Related posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तहसील दिवस का आयोजन किया गया

newsadmin

कांग्रेस के ढोंग से जनता वाक़िफ़, सर्वदलीय बैठक जनाधारविहीन नेताओं का जमावड़ा

newsadmin

मुख्यमंत्री ने नम आंखों से दी उत्तराखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

newsadmin

Leave a Comment