मनोरंजन

छन्द – जसवीर सिंह हलधर

 

सामने वाले को कभी तुच्छ मत मानियेगा,

घटिया कहेँगे लोग कवि व्यवहार को !

 

नये नये कवियों का हौसला बढ़ाओगे तो,

दिल में सजा के वो रखेंगे इस प्यार को !

 

साहित्य के साधकों से एक अनुरोध मेरा,

सुचिता के साथ करो मंच कारोबार को !

 

अच्छी नीतियों के लिए शान में क़सीदे पढ़ो,

बुरी नीतियों के लिए घेरो सरकार को !

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

हरिदास बड़ोदे को मिला प्रेरणा समाज सेवी सम्मान – 2023

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

अनन्या फाउंडेशन का कार्यक्रम हिन्दी भवन सम्पन्न

newsadmin

Leave a Comment