मनोरंजन

आखिरी सवाल ? – दीपक राही

दुनिया का
आखिरी सवाल
जब पूछा जा
रहा होगा,
तब न तो सवाल
पूछने पर पाबंदी
होगी और न ही
किसी को
सूली पर चढ़ाया
जा रहा होगा,
बस सवाल ही
पुछा जा रहा होगा,
सब बड़ी ही
गहनता से पूछे गए
सवाल को सुन
रहे होंगे और
जबाव के लिए
अपनी नजरें
सामने बैठे हुए
व्यक्ति पर गड़ाए
रखे होंगे,
कुछ तो सहमत
होंगे और कुछ
असहमत होंगे,
दुनिया का
आखिरी सवाल
जब भी पुछा जा
रहा होगा…..2
– दीपक राही,
आर एस पुरा सेक्टर,
जम्मू (जे एंड के).

Related posts

संकल्प – सुनील गुप्ता

newsadmin

अब तक का सार – डॉ.सत्यवान सौरभ

newsadmin

बात को स्वीकारो – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment