उत्तर प्रदेश

सावन महोत्सव’ कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

neerajtimes.com गाजियाबाद – आभासी दुनिया के हिंदी काव्य प्रेमियों के बहुचर्चित समूह कलम के जादूगर ने उत्साह और उत्सव भरे सावन के मौसम में गाजियाबाद शहर की सांस्कृतिक धरोहर में नया रंग भरते हुए आयोजन किया ‘सावन महोत्सव’ कवि सम्मेलन का।
अनंत 1 होटल में आयोजित यह कार्यक्रम जाने माने कवि, गीतकार और कलम के जादूगर के संस्थापक श्री श्रेय तिवारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता जी (सी.ई.ओ.,एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, आगरा) और वरिष्ठ कवि श्री जगन्नाथ राय जी । सावन महोत्सव का उत्कृष्ट संचालन किया गया कवयित्री पूजा श्रीवास्तव, कवयित्री अलका बलूनी पंत, कवयित्री नीलम गुप्ता, कवयित्री डॉ भावना जैन एवं कवयित्री अर्चना झा द्वारा।
इस भव्य काव्य सम्मेलन में भाग लेने हेतु देश भर से, पटल से जुड़े, कई वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। ग़ज़लों, गीतों और छंदों की रिमझिम फुहारों ने समा मनमोहक कर दिया। दर्शकों का मन कभी प्रेम रस से प्रफ्फुलित हुआ तो कभी हास्य व्यंग्य में सराबोर हुआ। कभी भावुक हुए श्रोतागण तो कभी हृदय में ऊर्जा का संचार हुआ।
इस शानदार समारोह में सम्मिलित होने वाले रचनाकार हैं नितेश कुमार साहेब, सर्वेश अग्रहरि व्योही, नीरज प्रजापति, कुलदीप शुक्ला, दीप्ति मिश्रा, अपर्णा भटनागर, अनुराग सोनी, मीरा साजवान मानवी, प्रभा झा, डॉ रेणु शर्मा, एड.रजनी जैन, दीपांशी शुक्ला, डॉ सरिता गर्ग सरि, डॉ वंदना श्रीवास्तव, ऋतु रस्तोगी, सौरभ सक्सेना, गोल्डी गीतकार, रिज़वान फरीदी, डॉ अशोक सम्राट, इंद्रजीत सिंह इंद्र, डॉ बृजभूषण राही, संजीव कुमार तनिक, अंजू चौधरी, संजीव कुमार, मंजू कुशवाहा, ईशा भारद्वाज, पंकज देहाती, विक्रम सिंह यादव बरनी, राजकुमार अर्जुन, दुर्वेश कुमार, अजय वर्मा, मैत्रेई त्रिपाठी, पद्मनाभ त्रिपाठी, अभिलाषा अरुण, निर्देश कुमार विन, सीमा वर्णिका, सर्वेश कुमार दुबे,प्रकाश मित्रवत, तरुण जैन, विनय कुमार साहू निश्छल, पूनम नैन मलिक, पारुल चौधरी, बीरेंद्र गौतम, मनोज पांडेय मुसाफिर, अर्चना जैन, श्राबोनी गांगुली,भूपेंद्र राघव और निशा सक्सेना।
इन सभी रचनाकारों को हिंदी काव्य साहित्य के उत्थान में कार्यरत होने हेतु कलम के जादूगर समूह द्वारा ‘केकेजे साहित्य रत्न सम्मान’ से भी नवाज़ा गया।
इस सावन महोत्सव के आयोजक श्री श्रेय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी काव्य साहित्य की अभिवृद्धि और नवीन रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। कलम के जादूगर नियमित रूप से ऐसे सम्मेलनों का आयोजन विभिन्न शहरों में करते रहते हैं।

Related posts

सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

admin

ओमप्रकाश श्रीवास्तव की वैवाहिक वर्षगांठ पर कहानिका हिंदी पत्रिका ने आयोजित किया काव्य पाठ

newsadmin

भीषण गर्मी पर वार करने को तैयार है मानसून

newsadmin

Leave a Comment