मनोरंजन

चीलगाड़ी {दोदोइत्सु (Dodoitsu) विधा} – सुनील गुप्ता

 

हो दुर्घटनाग्रस्त

गिरी है चीलगाड़ी !

सभी हैं दुःखी त्रस्त

मन है भारी  !!1!!

 

अत्यंत भयावह

हिला गई घटना !

बचा नहीं कोई भी,

संबल देना !!2!!

 

उड़ने को बेताब

प्लेन दिशा ढूंढता  !

अचानक आ गिरा,

अग्नि में घिरा  !!3!!

 

है विश्व समुदाय

घोर ग्लानि में डूबा !

अपनों को खोजता,

मिले वो कहाँ !!4!!

 

उड़ान भरते ही

पलभर में गिरा !

बन आग का गोला,

स्वाहा हो जला !!5!!

सुनील गुप्ता सुनीलानंद, जयपुर, राजस्थान

 

Related posts

एक भूल – सुनील गुप्ता

newsadmin

द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

admin

संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक – संदीप सृजन

newsadmin

Leave a Comment