मनोरंजन

वो एक गीत सुन लो – सुनील गुप्ता

 

( 1 ) वो

एक गीत सुन लो ज़रा,

जो कभी तुमने यहाँ सुना नहीं !

था वो मेरे उम्र भर का रियाज़…,

सुनने से पहले ही, दफ़न कर दिया कहीं !!

( 2 ) वो

दर्द से भरी है मेरी कहानी,

जो कभी तुमने पहले सुनी नहीं !

था वो मेरी ज़िन्दगी का ऐसा एक ज़ख्म..,

जिसे इससे पहले न कभी छिपाया गया !!

( 3 ) वो

प्रीत जो थी एक तरफ़ा,

और जिसे कोई दूजा समझा नहीं !

था वो मेरी तकदीर का एक ऐसा पन्ना…,

जिसे आजतक पलटके किसी को दिखाया नहीं !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

 

Related posts

शिक्षक दायित्व – नीलकान्त सिंह

newsadmin

आजा तेरी हर चितवन पर फिर से कच्ची धूप मलूँ मैं – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

चलो चाँद पर – भूपेंद्र राघव

newsadmin

Leave a Comment