मनोरंजन

सोहमं – सुनील गुप्ता

 

( 1 ) बोलते ‘सो’, को

भरें श्वास भीतर,

दो पल रुकें !!

 

( 2 ) ‘हमं’, बोलते

छोड़दें प्रश्वास को,

रहते ‘स्व’, में !!

 

( 3 ) एकाग्रता का

है ये मंत्र विशेष,

जपते चलें !!

 

( 4 ) सुबह शाम

करें इसका ध्यान,

शक्ति बढ़ाएं !!

 

( 5 ) मंत्र साधना

आत्मा ईश को जोड़े,

‘स्व’, से मिलाए !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

गीत – मधु शुक्ला

newsadmin

राष्ट्रीय संस्था ‘देवशील मेमोरियल एक संकल्प’ का तृतीय वार्षिकोत्सव 11 दिसंबर को : रश्मि अभय

newsadmin

भव्य कवि सम्मेलन का किया आयोजन

newsadmin

Leave a Comment