मनोरंजन

छलावा – श्याम सुंदर

 

उस धरा से

इस धरा तक

उस गगन से

इस गगन तक

उस जहां से

इस जहां तक

उस परिवेश से

इस परिवेश तक

उस गांव से

इस शहर तक

का सफर…

रहा नहीं आसान

जिसने बदल दिए

सारे अरमान…

अपनों के साथ

जीने का सपना

बन कर…

रह जाएगा सपना

जो हो नहीं सकता

अब कभी अपना

अब अपनों को…

नहीं दे पाते वो सम्मान

जो थे कभी जीवन की जान

– श्याम सुंदर, 71/27, गली नंबर -11,

शांति नगर , मनी माजरा, चण्डीगढ़ .

 

Related posts

मसूरी – झरना माथुर

newsadmin

जगो अज्ञानी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

प्रभात वर्मा प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संरक्षक बने

newsadmin

Leave a Comment