राष्ट्रीय

पदोन्नत प्रधानाचार्य के वेतन निर्धारण पर संगठन ने जताई खुशी

 

neerajtimes.com सिरोही – पदोन्नत प्रधानाचार्यों के वेतन निर्धारण को लेकर दो माह से बनी असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के  निदेशक को दिए ज्ञापन पर स्थिति स्पष्ट करने पर संगठन ने निदेशक  का आभार व्यक्त किया ।

राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि पदोन्नत प्रधानाचार्यों के वेतन निर्धारण को लेकर जिले में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्यों द्वारा लोटाफेरी करने से दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वेतन निर्धारण  नहीं होने  पर संगठन के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी को ज्ञापन भेज कर तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग की । ज्ञापन के जवाब में निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने विभागीय लेखा शाखा से प्राप्त टिप्पणी के आधार पर स्पष्ट किया कि नियंत्रण अधिकारी वेतन निर्धारण हेतु सक्षम अधिकारी हैं । निदेशक महोदय के तत्काल संज्ञान लेने पर संगठन ने आभार जताया और पदोन्नत प्रधानाचार्यों ने हर्ष व्यक्त किया ।

Related posts

साहित्यकार गुरुद्दीन वर्मा को मिला राष्ट्रीय काव्य गौरव सम्मान

newsadmin

प्रेरणा हिंदी सभा के तत्वाधान मे काव्य संध्या का आयोजन 18 जुलाई को

newsadmin

हिंदी दिवस पर 12 घण्टे का अबाध अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक यज्ञ

newsadmin

Leave a Comment