मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

बता दो जरा आज अपनी कमी को,

बताना पढेगा छुपी इस नमी को।

 

मिले यार हमको सुकूँ जिंदगी में,

रहो आशना में, हटा अजनबी को।

 

दुखाया बड़ा दिल अजी वेवजह क्यो,

जरा तुम भी समझो मेरी बेबसी को।

 

खुदा की दुआ है मिला काम अब तो,

बड़े प्यार से अब जी तू सादगी को।

 

तुम्हे  जिंदगी में मिलेगी बहारे,

मजा आज देना खुशी जिंदगी को।

 

इबादत है मेरी लिखूँ अब ग़ज़ल ही।

बड़े प्यार से  गा रही शायरी को।

 

अकेली नही है सुनो चाँदनी भी।

कहाँ छोड़ता चाँद है चाँदनी को।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

साहित्य संगम संस्थान ने किया भव्य साहित्य समागम समारोह आयोजित

newsadmin

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने सलमान खान को भेजा समन

admin

Leave a Comment