मनोरंजन

नवरात्रि विशेष काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

neerajtimes,com – आराधिका साहित्यिक मंच एवं शब्द सिदिक्षा साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि विशेष के उपलक्ष्य में 32 वीं राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी ‘प्यारा सजा दरबार’ विषयक का भव्य आनलाइन आयोजन किया गया। संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8: 00 बजे तक निरंतर 4:00 घंटे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठों को संयुक्त रूप से देकर सम्मानित किया गया।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवयित्री रश्मि मिश्रा की वाणी वंदना से हुआ, जबकि माता रानी की वंदना निधी बोथरा जैन ने किया। तत्पश्चात संस्थापक द्वय निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, संरक्षिका रश्मि मिश्रा ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए नवरात्रि की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 50 कवियों कवयित्रियों ने अपनी नवरात्रि विषयक विविध मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुँचाया। निधी बोथरा, सुधीर श्रीवास्तव एवं सतीश शिकारी ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में दोनों मंचों के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

अंत में वरिष्ठ कवि देवी दीन अविनाशी, राम अवतार शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित किया ।भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा वरिष्ठ कवयित्री ने सभी को आशीर्वाद/शुभेच्छाओं के साथ की।

Related posts

साइकिल राइड – रेखा मित्तल

newsadmin

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

चल झूठी – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment