मनोरंजन

हम भारत नया बनाएंगे – सुनील गुप्ता

( 1 ) हम

बनाएंगे मिलकर नया भारत,

दिखलाएंगे भारत की बदलती तस्वीर !!

 

( 2 ) दम

दिखलाएंगे नए भारत का,

वेदांत संस्कृति की ताकत और तहरीर !!

 

( 3 ) कम

न आंके कोई भारत को,

पुनः विश्व गुरु पद पर पहुंचेंगे जरूर !!

 

( 4 ) हम

हैं साथ, रहेंगे मिलकर,

भरेंगे ऊँची एक परवाज़ गगन पर !!

 

( 5 ) तम

अँधियारा मानव जगत का,

अवश्य मिटेगा सनातन के दम पर !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

अम्बेडकर नगर के एक मात्र वीर चक्र विजेता है धनुषधारी सिंह- हरी राम यादव

newsadmin

मुक्तक सृजन – मधु शुक्ला

newsadmin

गणित – अनुराधा पांडेय

newsadmin

Leave a Comment