मनोरंजन

भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन समिति गहमर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह का हुआ निधन

neerajtimes.com गहमर। सैनिकों की खान कहा जाने वाला जनपद गाजीपुर का गांव गहमर जो कि अपने आप में एक इतिहास है। इस गांव को  एशिया और भारत का सबसे बड़ा गांव होने का भी गौरव प्राप्त है। इस गांव में लगभग हर घर से कोई न कोई सैनिक रहा है या वर्तमान में है। इस गांव में सेवानिवृत्त सैनिकों के हित के लिए “भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन समिति गहमर” बनायी गयी है ।  सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह इस समिति के अध्यक्ष थे जिनका कल 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह भारतीय सेना की आर्डिनेंस कोर से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आज उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह बहुत ही शालीन और सुलझे हुए व्यक्ति थे। गहमर पर अपनी पुस्तक के लिए एक लेख लिखने के दौरान इन पंक्तियों के लेखक की कई बार उनसे बात हुई थी।

आपको बताते चलें कि इस गांव की कुल आबादी लगभग 1.35 लाख है। यह गांव 22 टोलों में बंटा हुआ है।सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह जी के निधन से गहमर में शोक व्याप्त है।

– हरी राम यादव, अयोध्या , उत्तर प्रदेश

Related posts

कम नहीं है त्रिभाषा नीति के पालन में आने वाली चुनौतियाँ – प्रियंका सौरभ

newsadmin

अंग जनपद जहां शिला खंडों पर साकार हैं गणपति – शिवशंकर सिंह पारिजात

newsadmin

नेता न होते तो बेहतरीन पत्रकार या कवि होते अटल बिहारी वाजपेयी – कुमार कृष्णन

newsadmin

Leave a Comment