उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

Related posts

चारधाम यात्रा में चलने वाले सभी वाहन चालकों के लिए राही नेत्रधाम ने शुरू किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

newsadmin

हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रथम पुरस्कार

newsadmin

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

newsadmin

Leave a Comment