मनोरंजन

वीर शिवा रण बाँकुरा – प्रियंका सौरभ

आया है शुभ जन्म दिन, वीर शिवा का आज।

मना रहा है देश सँग, पूरा सकल समाज॥

 

लगे सदा पहाड़ जिन्हें, बस मिट्टी का ढेर।

देख शिवा के हौसले, हट जाते थे शेर॥

 

वीर शिवाजी ने दिया, हमको ये स्वराज।

भारत के उस वीर को, याद करें हम आज॥

 

वीर शिवा की याद ही, भरती दिल में जोश।

अरि मुगल काट काटकर, ख़ूब उड़ाए होश॥

 

वीर शिवा रण बाँकुरा, है भारत की आन।

युगों-युगों शाश्वत रहे, उनका खूं बलिदान॥

 

वीर शिवा के गौरव को, करें हम आत्मसात।

मिट पाएंगे देश से, सौरभ तब आघात॥

 

धर्म सनातन पूछता, रोकर अब चुपचाप।

वीर शिवा की भूमि पर, क्यों है भीषण पाप॥

-प्रियंका सौरभ ,उब्बा भवन, आर्यनगर,

हिसार (हरियाणा)-127045 (मो.) 7015375570

Related posts

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र बिंदु बने उद्धव ठाकरे – मुकेश कबीर

newsadmin

नवरात्रि विशेष काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

newsadmin

Leave a Comment