उत्तराखण्ड

बजुर्ग फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा रहा है जिला प्रशासन का ‘सारथी’

देहरादून दिनांक 18 फरवरी 2025 जिलाधिकारी सविन बसंल ने अपनी शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पंहुचाया जा रहा है। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जातें हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों की कुछ शिकायत सीडीओ आफिस तथा अन्य कार्यालयों की होती हैं। वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम एंव अन्य कार्यदिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित कार्यालय को ‘‘सारथी’ वाहन के माध्यम से भेजा जाता है। इससे जहां फरियादियों को भटकना नही पड़ता वहीं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित एक्शन लिए जा रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फम्र्स तथा अर्थ एवं संख्या के एकीकृत भवन का लोकार्पण किया

newsadmin

स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

newsadmin

सुरंग में फंसे लोगोें को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री

newsadmin

Leave a Comment