उत्तराखण्ड

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार

पीएम सूर्यधर योजना में लगातार चौथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है।
मंगलवार को जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें 9.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि शामिल है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टाॅप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कि करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस मौके पर सचिव ऊर्जा डाॅ आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव रंजना राजगुरू भी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा मुख्यालय में शीर्ष पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया

newsadmin

जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

newsadmin

हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त

admin

Leave a Comment