उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।

Related posts

महिला काव्य मंच देहरादून ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए

newsadmin

महिला की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी

newsadmin

Leave a Comment