मनोरंजन

वरिष्ठ साहित्यकार शशि पांडेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

neerajtimes.com – नोएडा साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘चेतना’ के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर नोएडा सेक्टर- 52, सामुदायिक केंद्र में काव्य समागम, दीपावली-मिलन एवं सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक आयोजक, वरिष्ठ पत्रकार गौरव विवेक की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्ष कवयित्री समाज सेविका पल्लवी त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की सूत्रधार अलका श्री मिश्रा के द्वारा वाणी-वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष रघुनाथ सिंह व महासचिव अशोक शर्मा की विशेष उपस्थिति में मंच की अध्यक्षता अटल मुरादाबादी व प्रसिद्ध ग़ज़लकार प्रवीण सक्सेना की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

कवयित्री शशि पांडेय, मीनाक्षी शर्मा, सविता शमां, जितेंद्र यादव, सौम्या दुआ सभी ने मनमोहक काव्य पाठ किया। संस्था से जुड़े सदस्यों का मान सम्मान करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार शशि पांडेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

Related posts

मेरी कलम से – डा० क्षमा कौशिक

newsadmin

आसान – जया भराड़े बड़ोदकर

newsadmin

शतरंज: मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए उपयोगी खेल- हेमन्त खुट

newsadmin

Leave a Comment