मनोरंजन

थोड़ा सा उजाला – सविता सिंह

गिराना केश आनन पर,

तनिक हमको नहीं भाये।

दिखाई दे ना आनन तो,

कहो कैसे हमें भाये।

हमें भाता सदा प्रियवर,

गगन पर पूर्ण सा चंदा।

अमावस से भरी रातें,

हमें बिल्कुल नहीं भाये।

हटा लो तुम लटें अपनी,

कि देखें सुर्ख सा चितवन।

अजी घबरा रहे हो क्यों,

शलभ पीते सदा मकरंद।

हमारे नैन ये चंचल,

कहीं गुस्ताखियां कर दें।

नजर भर के सखे तकना,

सदा होती रहे स्पंदन।

– सविता सिंह मीरा , जमशेदपुर

Related posts

ग़ज़ल – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान’ राजपुर रोड देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

newsadmin

कलयुग का ताण्डव नृत्य – नीलांजना गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment