उत्तराखण्ड

बेरोजगारों के समर्थन मे पहुंची रीजनल पार्टी

Neerajtimes.com Dehradun – राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून के धरना स्थल पर भूखहड़ताल पर बैठे बेरोजगारों को समर्थन देने के लिए पहुंचा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारों से किया वादा निभाना चाहिए और तत्काल ऊर्जा निगम में के तथा टेक्निशियन ग्रेड 2 की भर्तियां आयोजित की जानी चाहिए।

पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल आदि राज्यों में कोरोना कल की समस्याओं और अन्य कारण के चलते पुलिस भर्ती में आयु सीमा 3 साल तक बढ़ाई गई है,  जबकि उत्तराखंड में तमाम आश्वासन के बाद भी अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से इंटर कर दी गई है इसलिए सरकार को कोरोना के प्रभाव और शैक्षिक योग्यता की बढ़ोतरी के चलते आयु सीमा में 3 साल तक की छूट देनी चाहिए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के जिला अध्यक्ष बिशन कंडारी ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में एपीआई की पद्धति को हटाकर लिखित परीक्षा कराई जानी चाहिए। और 30% सवाल उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल और संस्कृति से संबंधित पूछे जाने चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संगठन सह सचिव राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा कि पार्टी बेरोजगारों के साथ है और बेरोजगारों के हित में पार्टी किसी भी हद तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी बेरोजगारों के साथ धरने में शामिल हुए।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

newsadmin

जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की नई कार्यकारणी हुई गठित

newsadmin

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मार्ग पर जाम व अतिक्रमण पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया

newsadmin

Leave a Comment