उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने जनपद में वृहदस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने के दिए निर्देश

देहरादून दिनांक 17 सितंबर 2024, ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर आयोजित किए जाएंगे बहुउद्देशीय शिविर’’ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कही।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष से बाहर निकले एवं क्षेत्र भ्रमण कर समस्या देखें, धरातल पर जनमानस की समस्या का समाधान करने हेतु प्रभावी कार्य करें।
शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Related posts

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 में लहराया परचम

newsadmin

कपकोट (बागेश्वर) में डोली धरती , तेजम में रहा भूकंप का केंद्र

newsadmin

रेप पीड़िता से मांगे 5,00000 और संबंध बनाने का दबाव, दरोगा सस्पेंड

newsadmin

Leave a Comment