उत्तराखण्ड

फूलों की घाटी आज बंद हो जाएगी शीतकाल के लिए

Neerajtimes.com चमोली – विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी। घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं।

Related posts

डॉ0 मधु थपलियाल की अगुवाई में वॉइस ऑफ नेचर द्वारा किया वृक्षारोपण

newsadmin

विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए मोदी सरकार जरूरी: माला राजयलक्ष्मी शाह

newsadmin

सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दून लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ मिलेगा

newsadmin

Leave a Comment