मनोरंजन

ग़ज़ल – रूबी गुप्ता

मुझे तो धोखा देकर जा रहे हो,

यकीं है तुम भी धोखा खा रहे हो।

 

मेरी दुनिया को तुम बर्बाद करके,

किसे आबाद़ करने जा रहे हो।

 

अगर चाहे थे मुझको हद से ज़्यादा,

तो मुझपे क्यूँ सितम तुम ढा रहे हो।

 

कोई बेदर्द भी देता नहीं जो,

मुझे उस दर्द से तड़पा रहे हो।

 

मेरी कश्ती, मेरे पतवार थे तुम,

तो क्यूँ मझधार बनते जा रहें हो।

 

बिछाकर ख़ार यूँ बिस्तर पे मेरे,

किसी की सेज तुम महका रहें हो।

 

दिये थे जिससे तुम ‘रूबी’ को धोखा ,

तमाशा फिर वही दुहरा रहे हो ।।

– रूबी गुप्ता, कुशीनगर , उत्तर प्रदेश

Related posts

सोशल मीडिया पर छाया अस्सी का खुमार – चारु सक्सेना

newsadmin

मेरे विचार, मेरा समाज – सुनील गुप्ता

newsadmin

नव संवत्सर के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित- डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment