मनोरंजन

कुछ सुनाओ ना – सुनीता मिश्रा

कहा है मुझे तुमने…

कुछ सुनाओ ना..

क्या सुनना है तुमको?

ये तुम बताओ ना…

मेरे पास क्या है सुनाने को?

सिर्फ तुम ना….

मेरी हर कविता होती है…

प्रारंभ…

शब्दों से तेरे…

हर कविता की सरगम…

तुम हो …

और आलाप तुम हो…

लय भी तुम हो…

तब भी कहते हो…

मुझसे…

कुछ सुनाओ ना…

तुम बोलोगे …

तो शब्द मिलेंगे कहने को …

तब रचुँगी एक नई कविता..

तुम आओ ना पास मेरे…

कुछ सुनाओ ना अपनी…

वे बाते जो अनकही हैं…

तुम आओ ना………

-सुनीता मिश्रा, जमशेदपुर

Related posts

आराधिका साहित्यिक मंच की 55 वीं शिव जन्मोत्सव/शरद काव्य गोष्ठी संपन्न

newsadmin

गीत – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

पत्रकार संतोष कुमार पांडेय प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत

newsadmin

Leave a Comment