मनोरंजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर सुधीर, प्रेम जन्म दिवस विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com – आराधिका राष्ट्रीय मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

काव्यगोष्ठी का आयोजन देहदानी/वरिष्ठ कवि/साहित्यकार एवं आराधिका राष्ट्रीय मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव के जन्मदिन (०१ जुलाई) वह प्रणय साहित्यिक दर्पण के संस्थापक/कवि इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के जन्मदिन (०२ जुलाई) के उपलक्ष्य में २९ जून को आयोजित किया गया।

कार्क्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, सेवानिवृत्त एस डी एम संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय और अति विशिष्ट अतिथि सुधीर श्रीवास्तव जी रहे।

गोष्ठी का शुभारंभ शशि जायसवाल ने वाणी वंदना द्वारा किया।

तत्पश्चात संस्थापिका/ अध्यक्षा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए अपने भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति प्रदान की एवं पटल संरक्षिका/ वरिष्ठ साहित्यकार सरोज गर्ग ने मंच को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

मंच सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए साधुवाद ज्ञापन किया।

तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से विधिवत काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें देश/विदेश से जुड़े ७० से अधिक कवियों कवयित्रियों ने सुधीर, प्रेम को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान करने के साथ दीर्घायु जीवन और उज्जवल सुखद भविष्य का कामना के साथ अपनी उच्चकोटि की काव्य प्रस्तुतियां देकर गोष्ठी को ऊंचाइयां दी।

5 घंटे से अधिक समय तक चली गोष्ठी का वरिष्ठ साहित्यकार‌/ संचालक सतीश शिकारी ( रतलाम/ मध्यप्रदेश) ने कुशल मंच संचालन किया,अनिता बाजपाई (वर्धा/ महाराष्ट्र), निधी बोथरा जैन का संचालन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामनिवास तिवारी आशुकवि

( निवाड़ी / मध्यप्रदेश ) ने किया। मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ( सुल्तानपुर/ उत्तर प्रदेश ) ने किया।

अध्यक्ष की अनुमति से विधिवत काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।

उसके बाद क्रमशः सुधीर श्रीवास्तव /इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित काव्यगोष्ठी के लिए आराधिका परिवार और सभी उपस्थिति कवियों कवयित्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भावुक हैं। निश्चित ही इस आयोजन से हमारा जन्म दिन यादगार बन गया।

अंत में अध्यक्षता कर रहे विद्यार्थी जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दोनों को बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए सभी की रचनाओं की समीक्षा के साथ आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आराधिका परिवार का धन्यवाद करते कहा कि ऐसे आयोजनों से मेल मिलाप और अपनत्व को बढ़ावा मिलता है।

आयोजन को सफल बनाने में संरक्षिका सरोज गर्ग ,सलाहकार अनीता बाजपाई , महासचिव सुधीर श्रीवास्तव का हमेशा की तरह सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और सबसे अंत में संस्थापिका निधि बोथरा जैन ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापन किया एवं आराधिका राष्ट्रीय मंच की विशेष काव्य गोष्ठी में वरि. साहित्यकार सतीश शिकारी एवं समस्त मंच पदाधिकारीगण के सहयोग को नमन करते हुए, इस भव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related posts

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

वह चले गए – रेखा मित्तल

newsadmin

जीवन का सच – निहारिका झा

newsadmin

Leave a Comment