मनोरंजन

छंद छटा – जसवीर सिंह हलधर

राहुल के सुन बोल ,खून मेरा गया खौल ,

डौले दिखला किलो को तोले मनवायेगा ।

 

सोनिया का खानदान, दिखता है परेशान ,

दाल न गलेगी तो ये छोले बनवाएगा ।।

 

कितना विषैला नाग , राख में कुरेदे आग ,

मज़हबी राख छान शोले छनवाएगा ।

 

हिंदुओं का छीले वक्ष ,कैसा नेता प्रतिपक्ष ,

भाईचारा तोड़ तेग गोले तनवायेगा ।।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

वृंदावन भूल गैइला – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

कविता (खिसियानी बिल्ली) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

जिद है जीतने की – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment