मनोरंजन

छंद- जसवीर सिंह हलधर

कवियों की जाति नहीं, बोलता हूं बात सही ,

जाति भेद से परे हैं , जाट है न नाई हैं ।

 

हिंदू न मुसलमान , शारदा के पूत जान ,

नहीं जैन बौद्ध मानो , और न ईसाई हैं ।।

 

मात शारदा के पूत , वाणी के हैं राजदूत ,

नहीं कांग्रेसी मानो , नहीं भाजपाई हैं ।

 

नहीं वोट मांगते हैं ,खूब नोट चाहते हैं ,

मंच वाले कवियों की तालियां कमाई हैं ।।

-जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्य की देवी शीतलामाता – अंजनी सक्सेना

newsadmin

देशभक्ति का पर्याय थे भारत की बात सुनाने वाले मनोज कुमार – डॉ. मुकेश “कबीर”

newsadmin

लड़कियाँ – रूबी गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment