मनोरंजन

दादी सुनाए कहानी – सुनील गुप्ता

आओ

बच्चों तुम्हें सुनाऊँ

परियों की एक कहानी  !

आती थी घर के बगीचे में…..,

नित रात को परियों की रानी !!1!!

 

देखो

जानों और समझो

प्यारे नन्हें बच्चों मेरे  !

रानी थी बहुत ही सुंदर….,

थे उसके गाल कोमल, बाल सुनहरे !!2!!

 

बूझो

ना तुम पहेली

थी वो सबकी प्यारी सहेली  !

खेल-खेल में हो जाए गायब….,

भोर से पहले ही दूर जाए चली !!3!!

 

लाए

वह सुंदर सौगातें

चले उपहार भेंट बाँटते  !

मिल बहुत अच्छा लगता सबको….,

और करे ना दिल कि जाए वह छोड़के!!4!!

 

सुनों

बच्चों सो जाओ

आज रात वह आएगी  !

और सच में सुबह जब तुम जागोगे….,

पाकर उपहार किस्मत तुम्हारी मुस्कुराएगी!!5!!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

परमवीर चक्र सूबेदार मेजर (आनरेरी कैप्टन) (तब ग्रेनेडियर) योगेन्द्र सिंह यादव

newsadmin

तन तो बेगाना – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment