मनोरंजन

हरि बोल – सुनील गुप्ता

हरि बोल, हरि बोल

चलूँ बोलते राधे श्याम  !

जाए तन मन मेरा डोल….,

आएं घर पे प्रभु राम  !!1!!

 

सुबह ओ शाम जपूँ

चलूँ जपते राधे कृष्णा !

मन में बसे प्रभु निहारुँ….,

बोलूँ जय जय श्रीकृष्णा !!2!!

 

मुरली बजाए चलता चलूँ

करूँ नित्य गिरिराज परिक्रमा  !

गीत गाऊं, सबको सुनाऊँ…..,

चलूँ भजते श्यामा श्यामा !!3!!

 

दर्शन पाऊँ, झूमता गाऊँ

माथे पे तिलक सजाऊँ  !

चलूँ ओढ़ते वस्त्र पीतांबरा…..,

श्रीराम धुन ख़ूब बजाऊँ !!4!!

 

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा

जपते भजते मौज मनाऊँ  !

बोलें सभी राधे कृष्णा…..,

सोए भाग्य अपने जगाऊँ  !!5!!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

श्री कृष्ण जन्मोत्सव – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

ग़ज़ल – अंजली श्रीवास्तव

newsadmin

गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को “विद्या वाचस्पति” मानद सम्मान

newsadmin

Leave a Comment