उत्तराखण्ड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूक कार्यक्रम को मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित राज्य के स्टेट आइकॉन के साथ बैठक की।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी स्टेट आइकॉन से मतदाता जन-जागरूक कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान होना है, ऐसे में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। बैठक में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, डॉ. कल्याण सिंह रावत, श्रीमती बसंती बिष्ट एवं डॉ. माधुरी बर्थवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास, सुश्री मुक्ता मिश्रा एवं स्टेट नोडल ऑफिसर (स्वीप) मोहम्मद असलम उपस्थित रहे।

Related posts

जिला चिकित्सालय को सुविधा-संपन्न बनाने में जुटा जिला प्रशासन

newsadmin

उत्तराखण्ड का विकास हम सबकी सामुहिक यात्रा – मुख्यमंत्री

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में किया प्रतिभाग

newsadmin

Leave a Comment