मनोरंजन

गजल – रीता गुलाटी

करती है जो मेहनत को मंजिल भी वो पाई है,

हिम्मत से ही जिसने की अब बहुत पढ़ाई है।

 

यादो मे तेरी हम भी डूबे हैं बड़े अब तो,

माशूक की यादो से कब मिलती रिहाई है।

 

डूबे है तेरी मस्ती मे अब तो उतरने को,

इन महकी फिजाओं ने फिर याद दिलाई है।

 

जीते रहे हैं हम भी तो शर्म के परदे मे,

कुछ वक्त गुजारे हम भी इसमे भलाई है।

 

मर जायेगें गर हम तो खोजेगी निगाहें भी,

सोचोगे पिया तुम भी क्यो वक्त गँवाई है।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

मौन की शक्ति – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास, अब साकार होगा अटल जी का संकल्प – पवन वर्मा

newsadmin

भारत रत्न मिसाइल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर सेवा

newsadmin

Leave a Comment