उत्तराखण्ड

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने ओएनजीसी मुंबई हाई को बताया एक राष्ट्रीय खजाना

माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने मुंबई हाई की 50 वर्षों की शानदार और गौरवशाली यात्रा की सराहना की है। श्री पुरी ने एक प्रकाशस्तंभ के रूप में मुंबई हाई की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और भविष्य की खोज के लिए, ओएनजीसी से एआई और डेटा एनालिटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरणीय प्रभाव को कम करते हुए सस्टेनेबिलिटी की राह पर आगे बढ़ा जा सके।
उन्होंने गैस उत्पादन की दिशा में नई खोजों का उपयोग करने संबंधी ओएनजीसी के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस तरह देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए आगे की प्रगति के लिहाज से एक रणनीतिक मार्ग तैयार किया जा सका है।
ओएनजीसी ने मुंबई हाई के विकास में योगदान देने वाले पूर्व अग्रणी अधिकारियों और उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करके इस अवसर को मनाया। इसके अतिरिक्त, ‘ओएनजीसी प्रॉमिस’ नामक एक लघु फिल्म भी इस अवसर पर रिलीज की गई। अभिनेता परेश रावल द्वारा अभिनीत इस फिल्म में ओएनजीसी के एक अनुभवी कर्मचारी के नजरिये से कंपनी की यात्रा, अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाया गया है।
अपने स्वागत भाषण में ओएनजीसी के चेयरमैन और सीईओ श्री अरुण कुमार ने गहन उत्पादन योजनाओं और अन्वेषण के लिए महत्वपूर्ण निवेश का आश्वासन दिया, और जल्द ही मुंबई हाई जैसे एक नए क्षेत्र की खोज की आशा व्यक्त की। चेयरमैन ने संसाधन उपयोग को अधिकतम करने के लिए कंपनी के समर्पण को रेखांकित करते हुए, तेल की हर आखिरी बूंद की वसूली तक मुंबई हाई के भीतर हर अवसर का व्यापक रूप से पता लगाने की ओएनजीसी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. संजीव बालियान ने की शिष्टाचार भेंट

newsadmin

उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ: प्रधानमंत्री

newsadmin

14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार दिये गये

newsadmin

Leave a Comment