उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व उनकी पत्नी ने हवन यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया

जिला मुख्यालय में बौराड़ी स्टेडियम में ग्यारह हवन कुण्ड स्थापित कर सम्पूर्ण जगत के  कल्याण के लिए शन्ति व समृद्धी हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व उनकी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये हवन यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस से मुखातिव होते कहा कि जिला प्रशासन की ओर एक सप्ताह से साफ सफाई व सजावट कार्यक्रम किये गये। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास समाज के हर जरूरत मंद व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाना है।
बौराड़ी स्टेडियम में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इसके साथ ही हनुमान मंदिर, गीता भवन मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, पंचदेव मंदिर, त्रिदेव मंदिर, सतेश्वर मंदिर सहित सभी मन्दिरों में पूजा अर्चना, कीर्तन भजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सीईओ एस पी सेमवाल, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, ईओ नगर पालिका टिहरी एच.एस. रौतेला सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया प्रतिभाग।

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 ग्राम पंचायत एवं 05 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

newsadmin

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई

newsadmin

Leave a Comment