उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्री मधु भट्ट भी उपस्थित थी। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी में वोटर चेतन कार्यशाला आयोजित की गई

newsadmin

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची

newsadmin

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बांधे रक्षा सूत्र

newsadmin

Leave a Comment