उत्तराखण्ड

“अब की बार” 400 पार’ के संदेश के साथ भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

देहरादून/उत्तरकाशी 5 जनवरी।भाजपा ने ‘अब की बार 400 पार’ के संदेश के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड से दीवार लेखन अभियान का श्री गणेश कर दिया है। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, इसमें दीवार पर लिखा जाने वाला प्रत्येक वाक्य हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प का प्रतीक है । वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर उन्होंने लाभार्थियों के अनुभव सुनते हुए योजना सम्बंधी चेक एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किए ।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने उत्तरकाशी के चिन्यौलीसेण में दीवार लिखकर किया । जिसमे उन्होंने ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’ का संदेश दीवार पर लिखा । इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लिखी जाने वाले संदेशों में जनता से किए वादों का उल्लेख किया जा रहा है जिन्हे हम पूरा कर चुके हैं । इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर जनता से किए जाने वाले वादे भी हैं और पार्टी के स्वयं से किया संकल्प भी हैं । लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है और इसमें लिखे संदेशों को आगे बढ़ाते हुए जन जन तक पहुंचाना है । इसके उपरांत उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । इस दौरान उन्होंने अनेक लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभव जाने और नए लाभार्थियों को चेक एवं अन्य जरूरी प्रमाणपत्र वितरित भी किए ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है । जिसमे प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूनतम 5 जगह दीवार लेखन किया जा रहा है । आज प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा देहरादून के विभिन्न बूथों पर दिवाल लेखन में प्रतिभाग किया गया । इस अभियान के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजक पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, सह संयोजक श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, श्री दिनेश आर्य को जिम्मेदारी दी गई ।

Related posts

रुद्रपुर नगर निगम ने दो हजार लोगों को भेजा हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस

newsadmin

ऑर्थो विभाग की लाइव सर्जरी कार्यशाला में चिकित्सक सम्मानित!

newsadmin

झरना माथुर की पुस्तके’आहट-ए-जज़्बात’ तथा ‘मॉम रेसिपी’ का विमोचन हुआ होटल सिटी स्टार में

newsadmin

Leave a Comment