मनोरंजन

यहाँ पे दुबारा – अनिरुद्ध कुमार

जिसे चाहा हमने उसी ने नकारा,

किया देखो कैसे हमें बेसहारा।

 

जमाने ने हरदम तमाशा बनाया,

कहाँ कोई ऐसा बता दे किनारा।

 

जिधर जातें होता हमारा तुम्हारा,

सभी देखो मारें अजीबे इशारा।

 

नहीं कोई अपना किसे कौन जानें,

चुरा लेते सब कुछ जताते सहारा।

 

करें उलटा सीधा  सदा बेवफाई,

सभी बोले हरदम चलाते गुजारा।

 

तड़प बोलो अपनी किसे जा बतायें,

मजा लेती दुनिया दिखाते नजारा।

 

जियें बोलो कैसें तमाशा बना ‘अनि’,

नहीं आना हमको, यहाँ पे दुबारा।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

बीस वर्ष – सविता सिंह

newsadmin

प्रेरणा हिंदी सभा में हिंदी प्रेमियों का अनवरत जुड़ना जारी

newsadmin

Leave a Comment